फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sore throat continues to be a problem in the changing season

बदलते मौसम में गले की खराश बनी रही समस्या

Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sore throat continues to be a problem in the changing season
बड़ौत सीएचसी में प्रतिदिन पहुंच रहे 15 से 20 मरीज
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह, घबराएं नहीं, सेहत का ध्यान रखें
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बदलते मौसम में गले की खराश अथवा जुकाम के साथ सिरदर्द की समस्या के मरीज बढ़ रहे है। बड़ौत सीएचसी में रोजाना 200 मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 15 से 20 मरीज इस तरह की बीमारियों से ग्रसित आते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इससे घबराने के बजाए चिकित्सक से सलाह लें और सतर्क रहें।
डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने कहा कि बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। गले में खराश और दर्द होना या जुकाम जैसी समस्या साइनस, मौसमी एलर्जी, ठंडे-गरम वातावरण में रहने तथा गलत खान-पान के कारण भी हो जाती है। इस तरह की समस्या होने पर घबराने के बजाए चिकित्सक से तत्काल संपर्क करें।
विज्ञापन

जुकाम व खांसी होने के कारण
जिन लोगों को साइनोसायटिस, अस्थमा, एलर्जी या एसिडिटी की परेशानी है, उन्हें भी अकसर जुकाम व गले में खराश होने की समस्या हो जाती है। इसके अलावा सर्दी और गर्मी के कारण उल्टी होना भी सामान्य बात है। इस कारण भी गले में खराश व बलगम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार करें बचाव
- मनोबल मजबूत बनाए रखें।
- व्यायाम व खान-पान का विशेष ध्यान रखें, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।
- बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- दो गज की दूरी बरकरार रखें और समय-समय पर हाथ को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें।
- अचानक गला चोक होने पर या फिर सुनाई न देने की समस्या हो तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
- तीन दिन से अधिक बुखार, खांसी या जुकाम है तो गंभीरता से लें और जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed