फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Son's marriage was withdrawn for duty

ड्यूटी के लिए पीछे हटा दी बेटे की शादी

Tue, 28 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Son's marriage was withdrawn for duty
बड़ौत (बागपत)। कोरोना से जंग में बचाव के हर मोर्चे पर लोग डटे ुहैं। विद्युत निगम मेें तैनात लाइनमैन सुभाष ने पहले ड्यूटी को अहमियत दी, इसके बाद परिवार को। यहां तक की सुभाष ने अपने लाड़ले बेटे की शादी भी पीछे हटा दी।
विज्ञापन

शामली जिले के भनेड़ा गांव के रहने वाले सुभाष पंवार बड़ौत में कोताना रोड पर स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। सुभाष का कहना है कि देश को बचाने के लिए बहुत सारे लोग ड्यूटी पर डटे हैं। सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए और घर पर ही रहना चाहिए। तभी कोरोना के खिलाफ जंग जीत सकते हैं।
विज्ञापन

बता दे कि सुभाष के बेटे नितिन की शादी 25 अप्रैल को होनी थी, बरात मेरठ जानी थी। लॉकडाउन के कारण परिवार के लोगों ने पांच बारातियों का सुझाव दिया, लेकिन उसने ऐसे हालात में बेटे की शादी से इंकार कर दिया। पहले ड्यूटी को अहमियत दी और बेटे की शादी पीछे हटा दी। इस पर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एसडीओ राणा प्रताप व गोपाल ने उसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed