फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Somewhere broken, only home guard

कहीं बल्ली टूटी तो कहीं सिर्फ होमगार्ड

Fri, 29 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Somewhere broken, only home guard
बड़ौत। नगर में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद कई एरिया को हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया था, ताकि वहां पर लोगों की आवाजाही पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया जा सके। अमर उजाला टीम ने जब शुक्रवार को इन एरिया का जायजा लिया तो किसी हॉटस्पॉट एरिया में बल्लियां टूटी मिली तो कहीं सिर्फ होमगार्ड की तैनाती। हालांकि इस दौरान कई हॉटस्पॉट एरिया का डीएम व एसपी ने भी जायजा लिया, अव्यवस्थाओं फैली मिली, इस पर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। साथ ही इन एरिया पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए सब्जी आढ़ती बेच रहे सब्जियां, दहशत
बड़ौत। नगर में गुराना रोड पर सब्जी आढ़ती व उसके भतीजे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद करीबन 100 सैंपल और 600 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। इसमें दर्जनों से अधिक सब्जी आढ़ितयों को भी होम क्वारंटीन किया गया था, ताकि कोरोना वायरस न बढ़ सके। मगर, कई दिनों से होम क्वारंटीन किए गए कई सब्जी आढ़ती नगर में बेखौफ होकर जगह-जगह सब्जियां बेच रहे है। इससे लोगों में दहशत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर बड़ौत के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन मसाले वाले ने डीएम को दूरभाष पर अवगत कराते हुए इस पर अंकुश लगवाने की मांग की। मनोज जैन का कहना है कि जिस कश्यप गली नेहरू रोड की वजह से बड़ौत में ये हालात पैदा हुए है, उसी कश्यप गली के दर्जनों आढ़ती क्वारंटाइन होते हुए भी बड़ौत सब्जी मंडी में आढ़त का कार्य कर रहे है। इससे व्यापारियों में पक्षपात को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed