फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Some want to become an IAS, some engineer

कोई आईएएस बनाना चाहता है तो कोई इंजीनियर

Sat, 24 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Some want to become an IAS, some engineer
बड़ौत। सीआईएससीई के रिजल्ट में 10वीं व 12वीं के टॉपरों में से किसी ने आईएएस बनने की इच्छा जताई तो किसी ने इंजीनियर की।
विज्ञापन

सिविल सेवा में जाना लक्ष्य
12वीं के जनपद टॉपर आदित्य पुत्र शिवचरण निवासी छपरौली ने 99.5 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया। उनके पिता शिवचरण गांव रठौड़ा स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। मां कौशल्य देवी गृहिणी हैं। आदित्य 9 से 10 घंटे कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई की। वह सिविल सेवा में जाना चाहता है। आदित्य ने 10वीं में 94.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।
इंजीनियर बनकर सेवा करना उद्देश्य
12वीं में दूसरे स्थान पर अविरल वत्स पुत्र दिनेश शर्मा बड़ौत रहे। पिता दिनेश शर्मा दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिक्षक हैं। अविरल ने 99.25 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। माता मीनाक्षी शर्मा गृहिणी हैं। अविरल ने 10वीं में 95 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉपर रहे हैं। उन्होंने 12 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। अविरल इंजीनियर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की
तीसरे नंबर पर रहने वाले निशांत दांगी पुत्र अनिल कुमार राजपुर खामपुर ने 98.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। पिता अनिल किसान हैं। मां मधु गृहिणी हैं। निशांत दांगी भी सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से दस घंटे की पढ़ाई
10वीं के टॉपर शुभ जैन पुत्र मुकेश जैन बड़ौत ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शुभ जैन के पिता मुकेश जैन खेकड़ा के नेहरू इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मां रीता जैन जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। शुभ जैन सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं। उन्होंने तकरीबन आठ से दस घंटे पढ़ाई की। 10वीं के दूसरे टॉपर अनुभव मलिक पुत्र नीरज मलिक सिलाना गांव के निवासी हैं। अनुभव ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। पिता नीरज मलिक किसान हैं। मां मुध गृहिणी हैं। अनुभव मलिक ने नियमित रूप से दस घंटे पढ़ाई की और योगाभ्यास किया। वह सिविल सेवा में जाना चाहते हैं। तीसरे नंबर पर रहने वाली नाजिया अमीन पुत्र इकबाल अहमद गुराना रोड निवासी हैं। पिता इकबाल अहमद दिल्ली में शिक्षक हैं। मां इमराना बेगम गृहिणी हैं। नाजिया ने 12 घंटे पढाई की। वह इंजीनियर बनाना चाहती हैं।

एग्जाम होता तो अधिक बेहतर करते
10वीं एवं 12वीं के टॉपरों का कहना है कि परीक्षाएं होनी चाहिए थीं। इससे और बेहतर कर सकते थे। साथ ही गलतियों से भी सीखने का मौका हाथ से निकल गया।
12वीं के टॉपर आदित्य के विषयवार अंक
कंप्यूटर साइंस 100
रसायन विज्ञान 98
भौतिक विज्ञान 100
गणित 100
अंग्रेजी 98
अविरल के विषयवार अंक
कंप्यूटर सांइस 100
रसायन विज्ञान 96
भौतिक विज्ञान 100
गणित 100
अंग्रेजी 97
निशांत दांगी के विषयवार अंक
कंप्यूटर साइंस 100
रसायन विज्ञान 97
भौतिक विज्ञान 99
गणित 100
अंग्रेजी 96
10वीं के शुभ जैन के विषयवार अंक
कंप्यूटर साइंस 100
अंग्रेजी 95
रसायन भौतिक विज्ञान 97
हिंदी 99
गणित 99
अनुभव मलिक के विषयवार अंक
कंप्यूटर साइंस 100
अंग्रेजी 95
रसायन भौतिक विज्ञान 96
हिन्दी 99
गणित 99
नाजिया अमीन के विषयवार अंक
कंप्यूटर साइंस 100
अंग्रेजी 96
रसायन भौतिक विज्ञान 95
हिन्दी 99
गणित 97
कोविड गाइडलाइन का रखा ध्यान, मचाया धमाल
क्रिस्ट ज्योति कान्वेंट स्कूल में परीक्षा परिणाम आने से खुशी का मौहाल बन गया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जता रहे थे। इस अवसर पर मैनजर रानी, प्रधानाचार्या सिस्टर नरसी, उप प्रधानाचार्या सिस्टर अमला, संजय शर्मा, विजी, साहबू, दीपा, विजय, हर्ष, अमित, दीपा, साहबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed