फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Soldier's brother killed in accident, companion injured

Baghpat News: हादसे में सिपाही के भाई की मौत, साथी घायलि

Sat, 28 Mar 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Soldier's brother killed in accident, companion injured
संवाद न्यूज एजेंसी अमीनगर सराय(बागपत)। हरिद्वार जिले के मंगलौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात सड़क हादसे में अमीनगर सराय निवासी अतुल उर्फ काली (28) की मौत हो गई। अतुल दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के भाई थे। इस दुर्घटना में उनके साथी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम अतुल अपने दोस्त सूरज के साथ मंगलौर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर के पास आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे सूरज की कार ट्रक में जा घुसी और दोनों क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह ट्रक के नीचे फंसी कार को बाहर निकाला। हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवार वाले मंगलौर के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को शव परीक्षण के बाद अतुल का अंतिम संस्कार अमीनगर सराय में किया गया। अतुल के परिवार में उनके माता-पिता, एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन

n शादी के लिए भाभी को लेने जा रहे थे सूरज : घायल सूरज के छोटे भाई सनी ने बताया कि उनकी बहन की शादी 25 अप्रैल को होनी है। इसी सिलसिले में सूरज अपनी भाभी को लेने के लिए ससुराल जा रहे थे। यह यात्रा उनके परिवार के लिए एक खुशी का अवसर बनने वाली थी, लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया। nअचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा : पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई। सूरज की कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्स में टकरा गई। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाया।ब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed