फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Solar eclipse: a day of worship for happiness and prosperity

सूर्य ग्रहण: सुख समृद्धि के लिए दिन भर हुई पूजा पाठ

Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse: a day of worship for happiness and prosperity
बागपत के पक्काघाट स्थित मंदिर में सूर्य ग्रहण के चलते पूजा करते पुजारी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। साल 2019 के आखिरी सूर्य ग्रहण पर मंदिरों के कपाट बंद रहे। ग्रहण की समाप्ति के सभी लोगों ने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्य किया। दान दक्षिणा दी। घरों और मंदिरों में हवन और पूजा पाठ का आयोजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजकर पांच मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो गया था, जो 11 बजकर 5 मिनट तक रहा। यह साल का अंतिम और सबसे बड़ा ग्रहण था। बुधवार की शाम पांच बजे से सूतक लगने के कारण मंदिरों के कपाट बंद रहे, जो बृहस्पतिवार की दोपहर तक बंद रहे। पूजा अर्चना नहीं की गई है। ग्रहण समाप्ति के बाद कपाट खोले गए। साफ सफाई की गई। लोगों ने दान दक्षिणा दी। साथ ही घरों और मंदिरों में हवन और पूजा पाठ का आयोजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

उधर, सुबह के समय ग्रहण को देखने के लिए लोग उत्साहित रहे। बादल छाने के कारण कारण सूर्य का ग्रहण नहीं देख सके। मगर, शुरू से लेकर आखिरी समय तक टीवी पर लोग सूर्यग्रहण की हर गतिविधियों को देखते रहे। ग्रहण के तीन घंटे के दौरान भगवान का गुणगान करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed