{"_id":"5da0d0838ebc3e93c202c82d","slug":"sohan-papdi-ki-factory-mein-mile-awaidh-pataakhe-baraut-news-mrt4480174145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहन पापड़ी की फैक्टरी में मिला अवैध पटाखों का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहन पापड़ी की फैक्टरी में मिला अवैध पटाखों का जखीरा
Sat, 12 Oct 2019 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में अमीनगर सराय रोड़ पर फैक्टरी में जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
अमीनगर सराय रोड पर सोहन पापड़ी बनाने वाली फैक्टरी पर एसडीएम और सीओ ने छापा मारा तो चेकिंग के दौरान वहां भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा भी मिला और जो सोहन पापड़ी बनाई जा रही है, वे संदिग्ध पाई गई। इसके चलते सोहन पापड़ी के डिब्बाें को सीज किया गया। इसके दो नमूने लिए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही अवैध रूप से पटाखे रखने पर एसआई मोहम्मद उवैश ने फैक्टरी मालिक और उसके भाई के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फैक्टरी मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम गुलशन कुमार और सीओ रामानंद कुशवाहा को सूचना मिली कि अमीनगर सराय रोड पर सोनू पापड़ी के नाम से फैक्टरी चल रही है। इसमें लगाया जा रहा सामान काफी निम्न स्तर का है और वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं सोहन पापड़ी के डिब्बो पर बीकानेर फूड इंडस्ट्रीज दिल्ली रोड अंबाला (हरियाणा) का पता लिखा गया है जबकि यह बड़ौत में बनाई जा रही है।
विज्ञापन
इस सूचना पर उन्होंने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया को बुलाया और पुलिस बल के साथ फैक्टरी पर छापा मारा। यहां चेकिंग के दौरान फैक्टरी में पटाखों का भारी मात्रा में जखीरा मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।
इसके बाद वहां पर वाणिज्य कर कर विभाग के अधिकारी बुलाए गए। इसमें अस्सिटेंट कमिश्नर प्रदीप कुमार और राकेश प्रताप राव ने चेकिंग की। उन्होंने बताया कि उन पर जीएसटी नंबर है। उन्होंने रिटर्न दाखिल नहीं किया है। धारा 74 के तहत उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था।
अब मौके पर जो माल मिला है। उस पर वाणिज्य कर निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोहन पापड़ी के दो नमूने लिए और वहां तैयार कुछ डिब्बों को सीज कर दिया। इनमें 800 ग्राम के 4819 पैकेट और 400 ग्राम के 1395 पैकेट शामिल हैं।
यह फैक्ट्री सोनू पुत्र नानकचंद जैन के नाम से है। एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए पटाखों की फर्द बनाई जा रही है और फैक्टरी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जो डिब्बे मिले हैं, उन पर जो पता लिखा है वह संदिग्ध है क्योंकि यह फैक्ट्री सोनू फूड बड़ौत के नाम पर है। लेकिन तैयार माल के डिब्बों पर बीकानेरी फूड इंडस्ट्रीज दिल्ली रोड अंबाला (हरियाणा) लिखा है। यह भी मामला गंभीर है।
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी इसकी अलग से जांच कर रहे हैं। फिलहाल एसआई मोहम्मद उवैश ने फैक्टरी मालिक सोनू और उसके भाई गौरव जैन पुत्र नानक निवासी फूूंसवाली मस्जिद के खिलाफ विस्फोट अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।