फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Smash revelations rocked the station

लूट के खुलासे के लिए थाने में हंगामा

Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Smash revelations rocked the station
लूट के खुलासे की मांग को लेकर थाने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के छपरौली में बुधवार को कसबे के पशु व्यापारी से लूट का प्रयास करने वाले बाइक सवार चार बदमाशों में से एक को लोगों ने दबोचा और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा। जबकि उसके तीन साथ भागने में सफल रहे। लूट के खुलासे की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को शाम के समय थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कहा पकड़े बदमाश से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र लूट करने वाले गैंग का खुलासा होगा। इसके बाद लोग शांत पड़े।
विज्ञापन


कसबे का गुलाब पुत्र मीनू पशु व्यापारी हैं। वह बुधवार की दोपहर के समय हरियाणा के हथवाला पशु खरीदने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे तो जैसे ही वह छपरौली से खादर की ओर गए तो दो बाइक पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया तो उसने फोन पर घटना की जानकारी कस्बावासियों को दे दी तो तत्काल कई लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

 

लोगों को अपनी तरफ आते देखकर तीन बदमाश मौका पाकर भागने में सफल रहे, जबकि  लोगों ने बाइक समेत एक बदमाश को दबोचा और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा।  शाम के समय सैकड़ों कस्बावासी थाने में पहुंचे और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।उन्होंने कहा इससे पहले दो बार इसी स्थान पर बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं किया, अगर खुलासा हो जाता तो आज घटना दोबारा न होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 थाना प्रभारी ने बताया पकड़ा गया बदमाश कसबे का ही है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। बदमाश से बरामद बाइक की छानबीन चल रही है। उन्होंने शीघ्र की केस का खुलासा किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद नाराज लोग पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed