{"_id":"645a38c9be0f373002080598","slug":"smart-classes-will-start-in-three-government-colleges-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-1097-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन राजकीय कालेज में शुुरू होंगी स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन राजकीय कालेज में शुुरू होंगी स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
-माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयार किया 25.24 लाख रुपये का प्रस्ताव
-बजट जारी होने पर विद्यालयों में प्रोजेक्टर से शुरू कराई जाएगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के दो राजकीय कन्या हाईस्कूल और एक इंटर कॉलेज में दस स्मार्ट क्लास शुरू करने की योजना तैयार की गई है। एक स्मार्ट क्लास के लिए विभाग ने 2.54 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया है। स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए बजट का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से खर्च किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के तीन राजकीय विद्यालयों में दस स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इनमें कन्या राजकीय हाईस्कूल मवींकला में दो व गांगनौली कन्या हाईस्कूल में दो स्मार्ट क्लास और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में छह स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएंगी। तीन विद्यालयों में दस स्मार्ट क्लास के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 25.40 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस बजट में से 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत की राज्य सरकार की हिस्सेदारी रहेगी। स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए केंद्र की ओर से 15.24 लाख रुपये और राज्य सरकार की ओर से 10.16 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन अनुमति मिलने पर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरु कराई जाएगी।
-- --
वर्जन -तीन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए 25.40 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से बजट मिलते ही विद्यालयों में छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। - अंतरिक्ष कुमार, प्रभारी विद्यालय निरीक्षक