फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Slow counting of votes became a problem for the agents

मतगणना की धीमी रफ्तार एजेंटों के लिए बनी मुसीबत

Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Slow counting of votes became a problem for the agents
बागपत/अमीनगर सराय। पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया की धीमी गति प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। एजेंट बने लोग मतगणना केंद्रों में कैद होकर रह गए। बिना आराम किए करीब 36 घंटे लगातार मतगणना केंद्रों पर डटे रहने से कई की हालत भी खराब हो गई। अंतिम समय में कई एजेंटों ने तो हाथ खड़े कर दिए। मतगणना छोड़कर कोई फर्श पर बैठकर तो कोई दीवार के सहारे खड़े होकर सोते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी। प्रत्याशियों के एजेंट समय से पहले ही मतगणना केंद्रों पर पहुंच गए थे। शुरूआत में सभी एजेंट पूरे जोश और उत्साह में दिखाई दिए। लेकिन मतगणना की धीमी रफ्तार देखकर उनका जोश शाम तक ठंडा पड़ने लगा। इनमें ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों के एजेंट थे। किसी तरह उन्होंने रात गुजारी। सुबह होते-होते कई एजेंटों की हालत खराब हो गई। थकान और नींद उनके चेहरों पर दिखाई देने लगी। जब परिणाम सोमवार को दोपहर 12 बजे तक भी नहीं आया तो एजेंट निढाल हो गए। कोई फर्श पर बैठे हुए सो गया तो किसी ने दीवार के सहारे खड़े होकर ही झपकी ली। खाने-पीने की व्यवस्था न होने से भी कुछ एजेंटों का बुरा हाल हो गया। आखिरी समय में तो कई एजेंट किसी तरह मतगणना प्रक्रिया से जान छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई दिए। कुछ तो चुपचाप मतगणना केंद्रों से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed