फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six-year-old molested in Baghpat, police accused of suppressing the case

यूपी: बागपत में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
सार

  • आरोप : पुलिस ने कार्रवाई की बजाए मामले को दबाया
  • कोतवाली प्रभारी का कहना, जांच में मामला झूठा पाया गया

विज्ञापन
Six-year-old molested in Baghpat, police accused of suppressing the case
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला खेकड़ा कोतवाली में भी पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच में मामला झूठा पाया गया।

विज्ञापन


श्रमिक परिवार की छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार की शाम मकान के बाहर खेल रही थी। इसी वक्त पड़ोसी युवक बच्ची को चाकलेट दिलाने का लालच देकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को वहीं पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची। बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर तुरंत खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए मामले को दबाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी। मगर, जांच में दुष्कर्म का आरोप झूठा पाया गया। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed