{"_id":"601ee16a8ebc3e4b3414725c","slug":"six-year-old-girl-raped-kahkra-news-mrt523997584","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
आरोप : पुलिस ने कार्रवाई की बजाए मामले को दबाया
कोतवाली प्रभारी का कहना, जांच में मामला झूठा पाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला खेकड़ा कोतवाली में भी पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच में मामला झूठा पाया गया।
श्रमिक परिवार की छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार की शाम मकान के बाहर खेल रही थी। इसी वक्त पड़ोसी युवक बच्ची को चाकलेट दिलाने का लालच देकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची। बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर तुरंत खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए मामले को दबाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी थी। मगर, जांच में दुष्कर्म का आरोप झूठा पाया गया। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।