फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six teams of police are looking for the killers

हत्यारोपियों की तलाश में छह टीम लगी, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Six teams of police are looking for the killers
डॉक्टर आत्माराम तोमर के आवास पर परिजनों को शोक संवेदनाएं देते लोग। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। भाजपा नेता व गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष डा. आत्माराम तोमर की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है। इसमें चार थानों के साथ ही स्वाट व सर्विलांस की टीम शामिल है। इन टीमों ने जिले के कई गांव व अन्य जिलों तक दबिश डाली, लेकिन हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकी। उधर, अमेरिका से शुक्रवार देर रात लौटे पत्नी व बेटा शव से लिपटकर खूब रोए। डा. आत्माराम का रविवार को बिजरौल गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

डा. आत्माराम तोमर की नौ सितंबर को सुबह गैस एजेंसी पर काम करने वाले उनके रिश्तेदार मुजफ्फरनगर के सोंटा गांव निवासी प्रवीण ने अपने साथी सांकलपुट्ठी निवासी बलराम के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों उनकी स्कार्पियो गाड़ी व मोबाइल के साथ ही दूसरी गाड़ी की चाबी लेकर फरार हा गए थे। डा. आत्माराम तोमर के बडे़ बेटे डा. प्रताप तोमर ने प्रवीण और उसके साथी बलराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, अब तक पुलिस के हाथ खाली है। एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए छह टीम लगाई गई है, जिनमें रमाला, दोघट, छपरौली, बड़ौत थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की स्वाट व सर्विलांस टीम शामिल है। इन टीमों ने शुक्रवार से लेकर शनिवार तक चांदीनगर थाना क्षेत्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद सहित गुराना, बड़ावद, धनौरा सिल्वरनगर, ट्योढी सहित अन्य कई जगह दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

अमेरिका से लौटा बेटा, पत्नी व भाई, आज होगा अंतिम संस्कार
डा. आत्माराम तोमर का अमेरिका में रहने वाला छोटा बेटा अरविंद शनिवार को मां शकुंतला के साथ बड़ौत पहुंचा। शव को देखकर दोनों खूब रोते रहे। दोनों को देख अन्य लोगों की आंखें भी भर आई। कई गणमान्य लोगों व अन्य परिजनों ने उन्हें धैर्य बंधाया। अमेरिका में ही रह रहे डा. आत्माराम तोमर के भाई श्रीभगवान भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वह भी भाई के शव को देखकर भावुक हो गए। श्रीभगवान की पत्नी व डा. आत्माराम तोमर की पत्नी सगी बहनें भी है। डा. आत्माराम तोमर के छोटे बेटे अरविंद की पत्नी विनीता किसी कारण से नहीं पहुंची। इसके अलावा उनके भाई जयभगवान की तबीयत खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके। डा. आत्माराम तोमर का अंतिम संस्कार परिजनों के आने के लिए नहीं किया गया था। अब रविवार को बिजरौल गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह दस बजे बड़ौत से शव लेकर शमशान घाट के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक संवेदना देने के लिए पहुंचे नेता और गणमान्य लोग
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, राकेश जैन, बिजेंद्र जैन, योगेश सभासद, चेयरमैन अमित राणा, विश्वास चौधरी, मोहित मुखिया, सपा नेता शोकेन्द्र पहलवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद, नीरज तोमर, पंकज तोमर, पूर्व प्रधान उपेंद्र, रविंद्र तोमर, प्रधान हरेंद्र पहलवान आदि सहित काफी संख्या में लोग शोक संवेदना देने के लिए पहुंचे।
प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीं: सूरजपाल गुर्जर
भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में पहले से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और इस तरह ही आगे भी अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सीएम के ओएसडी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व एसपी से बातचीत हो चुकी है। डा. आत्माराम तोमर की हत्या करने वालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। अपराध नहीं होने दिया जाएगा।

हत्यारोपियों की तलाश में छह टीम लगी है। उन सभी जगह दबिश डाली जा रही है, जहां उनके छुपे होने का शक है। एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत की गई है, जिससे उनसे कुछ सुराग मिल सके। हत्यारोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - मनीष कुमार मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed