{"_id":"68488d8231d3141aae04a19b","slug":"six-injured-in-collision-between-cars-on-national-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132934-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर कारों की भिड़ंत में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर कारों की भिड़ंत में छह घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप दो कारो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पांची गांव निवासी सलमान मंगलवार को अपने साथियों के साथ मेरठ के जानी में शादी में शामिल होने गया था। मंगलवार शाम वापस लौटते समय टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही कार के साथ भिड़ंत हो गई। इसमें सलमान, सुहेल, समीर, कामिल और दूसरी कार में सवार कमाला निवासी राजा और भूरा घायल हो गए। कारों की भिड़ंत होने के बाद वहां हंगामा हो गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।