फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six health sub-centers will be constructed at a cost of 2.5 crore rupees.

Baghpat News: ढाई करोड़ से होगा छह स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण

Tue, 20 Jan 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six health sub-centers will be constructed at a cost of 2.5 crore rupees.
बागपत। जिले में खंडहर हो चुके स्वास्थ्य उपकेंद्रोें का अब जल्द ही कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में छह केंद्रों को चिह्नित कर लिया और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। एक केंद्र पर 35 से 45 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। जल्द ही बजट आने की उम्मीद है और बजट आने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 15 से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्र खंडहर हालत में हैं। इन केंद्रों में चिकित्सक व स्टाफ नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार तक नहीं मिल पा रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और उन्हें उपचार के लिए मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली की तरफ दौड़ लगानी पड़ती थी। विनयपुर, गढ़ी कलंजरी, लहचौड़ा, बड़ागांव, खेकड़ा, गांगनौली आदि स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का आंकलन कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। अब स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में छह केंद्राें का ढाई करोड़ रुपये से कायाकल्प कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर विभाग ने महानिदेशक परिवार कल्याण को को भेजा है ताकि उनकी मरम्मत कराने के बाद वहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात कर लोगों को उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

--



वर्जन

-जिले में खंडहर छह स्वास्थ्य उपकेंद्रों का आंकलन कर लिया है और शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की गई है। बजट आने के बाद केंद्रों की मरम्मत कराकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा। -डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed