फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Six animals stolen by breaking the wall of the cattle shed

जिवानी गांव में पशुशाला की दीवार तोड़कर छह पशु चोरी

Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six animals stolen by breaking the wall of the cattle shed
बागपत, रमाला। करीमपुर जिवानी गांव में सोमवार रात एक किसान की पशुशाला की दीवार तोड़कर छह पशु चोरी कर लिए गए। जिसकी सूचना मिलने पर एसपी ने गांव पहुंचकर निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, पिकअप गाड़ी में लादकर पशुओं को ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गए।
विज्ञापन

करीमपुर जिवानी गांव के रहने वाले किसान पप्पू ने बताया कि सोमवार रात पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के बाद वह घर चला गया था। बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वह पशुशाला में पशुओं को चारा डालने के लिए गया तो वहां दीवार टूटी मिली और चार भैंसे व दो कटिया नहीं मिली। पप्पू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पशु चोरों की तलाश में रमाला, दोघट समेत कई थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। उधर, कंडेरा गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर पिकअप गाड़ी में पशुओं को बामनौली की तरफ ले जाते दिखे। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई। ग्रामीण पप्पू, रामकृष्ण, जयवीर, अर्जुन, बिट्टू, अनुज ने बताया कि दस दिन पहले कंडेरा गांव में ताला तोड़कर रामपाल की भैंस चोरी कर ली गई। रास्ते में आने जाने वालों से भी लूटपाट की गई। उन्होंने सभी घटनाओं का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed