फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SIT and intelligence team searched evidence in Bijraul

इलेक्ट्रानिक बम धमाका प्रकरण--- गांव में जांच करने पहुंची एसआईटी मेरठ की टीम व खुफिया विभाग की टीम

Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
SIT and intelligence team searched evidence in Bijraul
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में घर के दरवाजे पर बम धमाका प्रकरण को लेकर जांच एजेंसियों सक्रिय हो गई हैं। इसके चलते रविवार को एसआईटी मेरठ व खुफिया टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। इसके बाद दोनों ही टीमों ने हवालात में बंद आरोपी से भी पूछताछ की। हालांकि अभी कोई ठोस प्रमाण आरोपी के खिलाफ नहीं मिल पाया है। उधर, ग्रामीण भी हिरासत में लिए व्यक्ति को बेगुनाह बता रहे हैं।
विज्ञापन

बिजरौल गांव में बीती 27 मई को घर का दरवाजा खोलते समय हुए बम धमाके में गौतम पुत्र नरेंद्र घायल हो गया था। उसकी मां कामेश ने पड़ोसी रणवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि आरोपी ने उनसे चार लाख रुपये उधार ले रखे हैं। रुपये वापस मांगने पर उसने जान से मारने व घर को उड़ा देने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने रणवीर को हिरासत में ले लिया। शनिवार देर शाम एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ युवराज व कोतवाल मगनवीर सिंह गिल भी मौके पहुंचे थे। वहीं, रविवार को एसआईटी मेरठ व खुफिया टीम गांव पहुंची तथा एक-एक बिंदू पर जांच की। हालांकि अभी तक एक भी ऐसा तथ्य निकलकर सामने नहीं आया जिससे घटना का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बना प्रकरण
जहां एक ओर पीड़िता कामेश की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रणवीर को हिरासत में ले रखा है, वहीं उसके परिजन व ग्रामीण उसे बेगुनाह बता रहे हैं। उधर, जांच में भी रणधीर के खिलाफ सबूत नहीं मिला है। अब यह मामला पुलिस के सामने चुनौती है। उधर, रविवार शाम घटना का सही खुलासा किए जाने के प्रयास को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन भी कोतवाली आए हुए हैं। घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed