{"_id":"6186be8eb90df819f86a615d","slug":"sisters-reached-brother-s-house-after-facing-trouble-wished-for-longevity-by-doing-tilak-baghpat-news-mrt563762223","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत झेल कर भाई के घर पहुंची बहनें, तिलक कर दीर्घायु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत झेल कर भाई के घर पहुंची बहनें, तिलक कर दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन
सांकरौद गांव में भाई विशाल, वीर और अश्विनी को तिलक करती बहन वर्षा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया भाईदूज का त्योहार, भाइयों ने बहनों ने उपहार किए भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/रमाला/दाहा/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। जिले भर में शनिवार को भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बसों में भीड़ होने के कारण परेशानी झेलते हुए बहनें अपने भाई का तिलक करने पहुंची। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। उधर, जेल में तीन घंटे तक भाईयों का इंतजार करती रही बहनों ने हंगामा कर दिया, जिनको किसी तरह समझाकर शांत किया गया।
भाईदूज पर बसों में सवार होने के लिए ही बहनों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। किसी को खड़े होकर सफर करना पड़ा तो किसी को खिड़की के पास ही लटकना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत खेकड़ा नगर के मार्गों पर दिन भर जाम लगा रहा। बसों में परेशानी झेलकर पहुंची बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भैया दूज के कारण बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत अन्य सभी जगहों के बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही और लोग खरीदारी भी करते रहे। छपरौली के लूंब गांव में आरोही चौहान ने अर्जुन तोमर, रिया ने अर्नव चौधरी और ककौर कलां गांव में काजल ने अर्नव शर्मा को तिलक किया।
जिला जेल में भाइयों से नहीं मिलवाने पर हंगामा
खेकड़ा। जिला जेल में बंदी भाइयों का तिलक करने के लिए पहुंची बहनों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे बहनों ने हंगामा कर दिया। बंदी रक्षको ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। भाइयों का तिलक करने के लिए बहने आरटीपीआर जांच के साथ जिला जेल पहुंची। जेल अधीक्षक बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भाईदूज पर्व पर जेल में करीब आठ सौ से अधिक बहनों की बंदी भाइयो से मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन
हिंदु-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की
दोघट। निरपुडा गांव में हिंदु-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की गई। गांव के नईम और शाकिर ने मुंह बोली हिंदु बहन विशाखा से भाईदूज पर तिलक कराया और उसे उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता हर धर्म व जाति से ऊपर है और वह हमेशा अपनी बहनों को रक्षा करेंगे। वहीं विशाखा ने मुस्लिम भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।