फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SIM on fake ID seller nabbed

फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले को दबोचा 

Sat, 03 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
SIM on fake ID seller nabbed
hathkadi
बागपत के भड़ल गांव के आर्यन हत्याकांड में पुलिस ने फर्जी आईडी पर बदमाशों को सिम बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


भड़ल गांव में लगे कांवड़ सेवा शिविर से आर्यन को बदमाश अगवा कर ले गए और उसे छोड़ने के बदले में उसे के पिता से डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती ने देने पर बदमाशों ने अगले दिन आर्यन की हत्या कर उसका शव बैग में डालकर हिंडन में फेंक दिया था। कई दिन बाद उसके शव को थाना जानी जनपद मेरठ क्षेत्र से नदी से बरामद कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस की काफी फजीहत हुई थी। चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। फिरौती मांगने में जिस सिम का प्रयोग किया गया था, पुलिस ने वह सिम कहां से खरीदा गया था, इसका पता लगाकर मोबाइल सिम कंपनी के दो डिस्टीब्यूटरों प्रवीण त्यागी व अरुण वर्मा निवासी लोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

इस मामले में फर्जी आईडी पर बदमाशों को सिम देने वाला दुकानदार फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम लोनी से गिरफ्तार कर लिया है। एसओ दोघट सुरेंद्र नाथ ने बताया कि पकड़ा गया रिटेनर संजय सैनी निवासी घूपना मोड़ लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसे पुलिस को बताया है कि पूर्व में जेल गए प्रवीण व अरुण ने उसे सिम एक्टिवेट कर बेचने के लिए दिया था, जो लोग उससे यह सिम खरीदकर ले गए थे, उन्हें वह नहीं जानता। एसओ ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए रिटेनर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed