{"_id":"6112c7d68ebc3e789c64731c","slug":"shweta-gupta-and-vaishali-goyal-elected-teej-queen-baghpat-news-mrt5512063178","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता गुप्ता व वैशाली गोयल चुनीं गई तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्वेता गुप्ता व वैशाली गोयल चुनीं गई तीज क्वीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम डॉक्टर कमला अग्रवाल एवं अलका गुप्ता के संयोजन में शुरू हुआ। इसमें लॉटरी के माध्यम से तीज क्वीन का चयन किया गया। कार्यक्रम में लायन श्वेता गुप्ता व वैशाली गोयल तीज क्वीन चुनीं गई। अतिथियों ने दोनों विजेताओं को ताज पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कई प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। व्यक्तिगत खेल में संतोष गुप्ता प्रथम, अनुराधा जिंदल द्वितीय, तंबोला खेल में प्रीति जिंदल प्रथम, सुदेश जिंदल द्वितीय रही। अन्य प्रतियोगिताओं में सीमा प्रथम, श्वेता सिंघल व बबली द्वितीय और पूनम गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। कल्पना ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंशु, पूनम, कौशल त्यागी, संतोष वर्मा, कमल गोयल, सीमा मानव, पूनम सिंह, तानिया जिंदल, योगिता नैन ने भाग लिया। कार्यक्रम में अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, अतुल जिंदल, श्रीपाल वर्मा ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।