फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shubh Muhurta passed while waiting for the buses

बसों के इंतजार में निकल गया शुभ मुहूर्त

Thu, 27 Oct 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shubh Muhurta passed while waiting for the buses
जल्दी चल बेटा,वरना निकल जाएगी बस:बागपत में रोडवेज बस में चढ़ने के लिए बेटे के साथ दौड़ लगाती मां - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक करने के लिए दिल्ली जाने के लिए बहन सुबह ही राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंच गई। घंटों बस का इंतजार करती रही। बड़ौत की तरफ से चार बसें आईं, लेकिन एक भी नहीं रुकी। जिस तरह से बसें निकलती गईं, ऐसे ही भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त भी निकल गया। किसी तरह शाम तक दिल्ली में भाई के पास पहुंची और उसको तिलक करके भैयादूज मनाया।
विज्ञापन

भैयादूज पर बृहस्पतिवार को यह पीड़ा किसी एक बहन या भाई की नहीं थी, बल्कि रोडवेज बस के सहारे सफर करने के लिए निकले हर किसी को यह परेशानी झेलनी पड़ी। मेरठ तक जाने के लिए बस के इंतजार में डेढ़ घंटे स्टैंड पर बैठना पड़ा। डेढ़ घंटे बाद बस मिली जरूर, लेकिन उसने भी मेरठ तक पहुंचाने में ढाई घंटा लगाया। भाई व बहनों को सबसे ज्यादा परेशानी मेरठ व दिल्ली रूट पर हुई। परिवहन व्यवस्था काफी खराब होने के कारण भैयादूज पर इस तरह ही परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

--
पैदल भी चले तो डग्गामार वाहनों में सफर किया
किसी को नजदीक जाना था तो उनको बस के इंतजार में खड़े हुए आधा घंटे से ज्यादा हो गया तो वह इस उम्मीद में पैदल भी चल दिए कि उनको आगे कोई वाहन मिल जाएगा। क्योंकि बसों में जगह नहीं मिलने पर लोगों ने डग्गामार वाहनों में सफर किया और उनमें भी काफी भीड़ रही। दुपहिया वाहनों पर परिवार के चार-चार सदस्य सवार होकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़कों पर रही खूब भीड़, जाम भी लगा
भैयादूज के कारण सड़कों पर अन्य दिनों के मुकाबले वाहन ज्यादा रहे। जिससे वाहनों की काफी भीड़ रही और इससे कई जगह जाम भी लगा। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर कई बार जाम लग गया। इसके साथ ही गौरीपुर मोड़ पर जाम की स्थिति बनी रही। खेकड़ा पाठशाला चौराहे पर जाम लग गया और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
--
दिल्ली जाना था और राष्ट्र वंदना चौक पर खड़े हुए एक घंटे में चार बसें आईं। लेकिन वह बस पहले से भरी हुई थी और एक भी बस चौक पर नहीं रोकी गई। यहां खड़े हुए परेशानी हो रही है। - रानी देवी, मेरठ रोड बागपत
--
दिल्ली जाने के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर डेढ़ घंटे तक खड़ा रहा। पांच बसें मेरे सामने से निकल गईं, लेकिन एक भी बस यहां नहीं रोकी गई। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से खराब है और बसों में काफी भीड़ के कारण परेशानी हुई। - मनीष, बागपत
--
मेरठ अड्डे पर एक घंटा तक बस का इंतजार करते रहे। बस आते ही खचाखच भर गई और काफी लोगों को खिड़की पर लटकना पड़ा। इस तरह जान जोखिम में डालकर लोगों को सफर करना पड़ रहा है। - अंकित, कश्यप कालोनी

--
राष्ट्र वंदना चौक पर घंटों तक बैठना पड़ा। बस आते ही भर जाती थी, जिससे दो बस निकलने के बाद जगह मिल सकी। गांव से बागपत तक किसी तरह पहुंचा था। सफर करने में काफी परेशानी हो रही है। - गजे सिंह, मंसूरी

भैया जल्दी आओ ट्रेन चल दी: बागपत रेवले स्टेशन पर ट्रेन चलने के दौरान दौड़ लगाता युवक

भैया जल्दी आओ ट्रेन चल दी: बागपत रेवले स्टेशन पर ट्रेन चलने के दौरान दौड़ लगाता युवक- फोटो : BAGHPAT

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

अरे भाई रूकवा दो बस:बागपत में दिल्ली की ओर जा रही बस के पीछे दौड़ लगाते यात्री

अरे भाई रूकवा दो बस:बागपत में दिल्ली की ओर जा रही बस के पीछे दौड़ लगाते यात्री- फोटो : BAGHPAT

ो जी मैं तो चढ़ गया:बागपत में चलती रोडवेज बस में चढ़ता वृद्घ

ो जी मैं तो चढ़ गया:बागपत में चलती रोडवेज बस में चढ़ता वृद्घ- फोटो : BAGHPAT

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा जाम

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा जाम- फोटो : BAGHPAT

बागपत में भैयादूज पर्व पर वाहन न मिलने पर हाईवे पर पैदल जाते यात्री

बागपत में भैयादूज पर्व पर वाहन न मिलने पर हाईवे पर पैदल जाते यात्री- फोटो : BAGHPAT

बागपत-चमरावल रोड पर डग्गेमार वाहन से जाते यात्री

बागपत-चमरावल रोड पर डग्गेमार वाहन से जाते यात्री- फोटो : BAGHPAT

भैयादूज पर्व पर बागपत रेवले स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़

भैयादूज पर्व पर बागपत रेवले स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed