{"_id":"651c1ea61996219ba50db038","slug":"shrijis-rath-yatra-taken-out-with-much-fanfare-in-tikri-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-5869-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीकरी में धूमधाम से निकाली श्रीजी की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीकरी में धूमधाम से निकाली श्रीजी की रथ यात्रा
विज्ञापन
-मनमोहक झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, कई जगह पर किया गया स्वागत
फोटो - 11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी में दिगंबर जैन मंदिर की ओर से मंगलवार को श्रीजी की रथ यात्रा बैंड बाजों के साथ निकली गई। यात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण के केंद्र रहीं। रथ यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर पक्की चौपाल से होती हुए मैन बाजार, जैन धर्मशाला पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पांडुक शिला पर नमन किया।
रथ यात्रा में सौधर्म इंद्र की बोली राकेश जैन, रितिक जैन, सारथी की बोली अशोक जैन, सोनू जैन, कुबेर इंद्र की बोली संजय जैन, सनत कुमार इंद्र की बोली तेज बहादुर जैन प्रकाशचंद जैन ने लगाई। रथ यात्रा में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। इस मौके पर अभिनन्दन जैन, विमल प्रसाद जैन, राकेश जैन, संजय जैन, नरेंद्र जैन, मोहित जैन, प्रवीण जैन मौजूद रहे।
-- --