फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shreeji's Rath Yatra with bandwagon

बैंडबाजों के साथ निकाली श्रीजी की रथयात्रा

Tue, 20 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shreeji's Rath Yatra with bandwagon
कस्बा अमीनगर सराय में श्रीजी की रथ यात्रा में मोदी-योगी की झांकी निकालते श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। कस्बे में सोमवार को जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ श्रीजी की रथयात्रा निकाली। रथयात्रा में मोदी-योगी और कारगिल की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रथयात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व मंदिर में श्रीजी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

कस्बे के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम गण्यमान्य लोगों का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत श्रीजी के रथ के लिए बोलियां शुरू र्हुइं। इसमें सौधर्म इंद्र की बोली जय कुमार जैन, कुबेर की बोली राजेंद्र जैन, प्रमोद जैन व दिनेश जैन इंद्र बने और सारथी की बोली राजीव जैन के नाम रही। श्रीजी का धर्मध्वज को लेकर चलने का सौभाग्य इंद्र सेन जैन को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत श्रीजी को रथ में सवार कर कस्बे में रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

रथयात्रा में श्रद्धालु धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। रथयात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए जैन धर्मशाला पर संपन्न की गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में जम्बू प्रसाद जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष जेके जैन, पीसी जैन, आनंद कुमार जैन, जितेंद्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव, विनोद जैन, अशोक जैन, विपुल जैन, प्रासुख जैन, आलोक जैन, सुधीर जैन, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed