{"_id":"5e629d238ebc3eeb3434f698","slug":"shree-khatu-shyam-flag-hoisting-festival-baraut-news-mrt472379966","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम ध्वजा यात्रा
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम ध्वजा यात्रा
बड़ौत (बागपत)। श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में तृतीय श्री श्याम ध्वजा यात्रा वैष्णो धर्मशाला से शुरू होकर नगर के मार्गों से होती हुई खाटूश्याम मंदिर आदर्श नंगला में संपन्न हुई।
यह यात्रा महावीर मार्ग, अग्रसेन चौक, खत्री गढ़ी, नया बाजार, कोताना रोड, छपरौली चुंगी, मलकपुर, सिनौली होते हुए आदर्श नंगला के खाटूश्याम मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान दिल्ली से आए ओमप्रकाश जिंदल व खाटू श्याम मंडल जहांगीरपुर दिल्ली, खाटू श्याम समिति बड़ौत के सदस्यों ने आनंद लिया। इस अवसर पर फाल्गुनी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में अजय गर्ग, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, अनिल गुप्ता, अंकित गुप्ता, शिवम, अनुज, हरीश मोहन, आशु गुप्ता आदि का सहयोग रहा।