{"_id":"5de6b4448ebc3e54921f5d8b","slug":"shradhanjali-di-baraut-news-mrt4567420104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद कांड की पीड़िता को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद कांड की पीड़िता को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद कांड की पीड़िता को दी श्रद्धांजलि
बड़ौत। इंडियन इंटर कालेज में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने हैदराबाद में हुई शर्मनाक और बर्बरता की घटना पर कार्रवाई न होने पर गुस्सा प्रकट किया और आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की।
डायरेक्टर विजयानंद ने कहा कि देश मेें लड़कियाें के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जब तक इसको लेकर सख्त कानून नहीं बनेगा, घटनाओं पर अंकुश लगना संभव नहीं है। प्रधानाचार्या बीना आर्य ने कहा कि इसके लिए समाज भी जिम्मेदार है। बेटियों के साथ ऐसी घटनाओं पर आरोपियों के सिर काटकर मौत के घाट उतारने की सजा होनी चाहिए। तभी घटनाओं पर लगाम लग सकेगा। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हत्यारों के खिलाफ फांसी की सजा दिलाएं जाने की मांग की। मांग करने वाली छात्राओं में बीना देवी, खुशी, आंचल, शगुन, सोनिया, छवि, विजेता, सोहनवीर, पवन, सुंदर, प्रवेन्द्र, शिव कुमार, अमित, शिवम, सोनिया, मानसी, सुदेश, निक्की शामिल रहे।