फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Showing the moon, Eid celebration today

दिखा चांद, आज मनेगी ईद

Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 07 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Showing the moon, Eid celebration today
बागपत में ईद की नमाज के लिए टोपी खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रमजान के मुबारक माह के बाद बुधवार की रात में चांद का दीदार हुआ। अकीदमंदों ने खुशी मनाई। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने बताया ईदगाह पर नमाज सुबह साढे़ आठ बजे होगी।
विज्ञापन


बुधवार की रात में लोगों ने ईद के चांद के दीदार अपने घरों की छत से किया। चांद नजर आते ही खुशियां छा गई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने बताया बृहस्पतिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ईदगाह पर नमाज सुबह साढे़ आठ बजे होगी। उधर, ईद के लिए लोगों के बीच खुशियां छा गई। एक-दूसरे को बधाईयां द । फोन पर बातचीत के अलावा सोशल मीडिया के जरिए कॉल कर मुबारकबाद दी। उधर, बच्चों के लिए कपड़ों की खरीददारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद उल फितर (ईद) के लिए लोगों ने बाजार में जमकर खरीददारी की। खाने-पीने की चीजों के अलावा टोपियों की खूब बिक्री हुई। बागपत के शौकत मार्केट में बुधवार को ईद की तैयारी के मद्देनजर लोगों ने जमकर खरीददारी की। यहां दुकानों पर बच्चों की खूब भीड़ रही। नमाज के लिए टोपियां खरीदी गई। उधर, खेकड़ा भी खरीददारी की गई। बाजारों में दुकानों पर दिनभर लोग खरीददारी में जुटे रहे। 

बड़ौत। ईद की घोषणा होने के बाद नगर के बाजारों में बुधवार को भारी भीड़ देखने को मिली। कपड़ों, चप्पलों, चूड़ी और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ खरीददारी में जुटी थी। देर रात तक बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी।

वहीं कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर बाजार में पुलिस गश्त बढ़ा दी। दूसरी ओर ईद गाह पर पुलिस पिकेट लगा दिया गया है और नगर पालिका के कर्मचारी ईदगाह की सफाई में जुटे थे। उधर, डीएम ने छपरौली रोड ईदगाह और फूंसवाली मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  

बागपत में पांच जोन, 11 सेक्टर
बागपत। ईद पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। जिले को पांच जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। वारदातों को रोकने के लिए महिला पुलिस बल के अलावा पीएसी तैनात की है। एसपी पूनम ने बताया  जिले में 11 सेक्टर बनाए  हैं।

बड़ौत में छेड़छाड़ की वारदातों को रोकने के लिए महिला पुलिस बल तैनात की गई है। त्योहार पर अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसआई अनुराधा सिंघल को बड़ौत में निगरानी  के लिए तैनात किया, जबकि बागपत में महिला थाने की प्रभारी प्रतिभा की ड्यूटी लगाई गई है। 

ईदगाह का निरीक्षण किया
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने किरठल, टांडा, छपरौली एवं  बड़ौत के ईदगाहों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। एसपी ने कहा  सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस  ने गश्त भी की। डीएम ने किरठल ईदगाह के रास्ते पर सफाई के निर्देश दिए।

उन्होंने  टंाडा, छपरौली एवं बड़ौत के ईदगाहों के निरीक्षण में पाया कि पर्याप्त लोगों के एक साथ नमाज अदा करने के लिए  स्थल उपलब्ध है। साफ सफाई की व्यवस्था कराई। पेयजल के लिए हैंडपंप एवं अन्य दूसरे संसाधन उपलब्ध हैं।


ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लेखपालों की ड्यूटी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांवों   में लगाई। एसपी पूनम भी मौजूद रही। उधर, खेकड़ा में ईद की  पूर्व संध्या पर सीओ श्वेताभ पांडेय और थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने नगर में सफाई व्यवस्था के साथ ही ईद पर नमाज अदा करने वाले स्थान ईदगाह का निरीक्षण किया और सफाई कर्मियों को सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed