{"_id":"5824bcc04f1c1b342fb3a0f2","slug":"shot-and-killed-young-man-in-kandhala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/कांधला (शामली)। थाना कांधला क्षेत्र में किवाना रोड फजलपुर रजवाहे के पास खेत में युवक का गोली लगा शव मिलने सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू पुत्र महेंद्र निवासी गूंगाखेड़ी थाना रमाला (बागपत) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार दोपहर किवाना रोड फजलपुर रजवाहे के पास खेत पर पहुंचे किसान सफदर ने युवक का शव पड़ा देखा। किसान की सूचना पर थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक जेब से मिले पैन कार्ड व अन्य कागजात के आधार पर उसकी पहचान सोनू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम गूंगाखेडी थाना रमाला जनपद बागपत के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोनू के परिवार के खिलाफ उसकी भाभी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसी मामले सोनू की मां और बड़ा भाई जेल में बंद हैं। सात नवंबर को सोनू अपने पिता महेंद्र के साथ बागपत में केस की पैरवी के लिए गया था। उसी दिन सोनू वहां से शामली किसी जरूरी काम से जाने के लिए कहकर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। तीन दिन से परिजन उसको तलाश रहे थे कि बृहस्पतिवार को उसका शव मिला। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने फफक पड़ा पिता
कांधला थाने में पुलिस के सामने पहुंचे सोनू का पिता महेंद्र रो पड़ा। महेंद्र का कहना था कि एक बेटा तो जेल में बंद है, दूसरा बेटा दुनिया से चला गया, अब मैं अपना जीवन किसके सहारे बिताऊंगा। बड़े बेटे के साथ ही उसकी मां भी दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद है।