{"_id":"65b8e1bbc11c15e5610d1407","slug":"shortage-of-buses-on-baraut-shamli-route-passengers-of-more-than-25-villages-troubled-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-106261-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों का टोटा, 25 से अधिक गांवों के यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों का टोटा, 25 से अधिक गांवों के यात्री परेशान
विज्ञापन
-बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं लोग
फोटो संख्या 2
बड़ौत। बड़ौत-शामली मार्ग पर पिछले कई माह से बसों का अभाव है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर यात्रियों मेें रोष व्याप्त है।
बड़ौत डिपो के अनुसार बड़ौत-शामली मार्ग पर 15 बसों का संचालन होता है, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि इस मार्ग पर काफी समय से बसों का अभाव है। घंटों बस स्टैंड पर खड़ा होने के बाद जब कोई बस आती है तो वह चंद मिनटों मेें भर जाती है। यात्रियों को लटककर बसों में सफर करना पड़ रहा है। इससे उनके साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है, लेकिन शिकायतों के बाजवूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहींं दे रहे हैं।
-बसों के अभाव में डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं यात्री
इस रूट पर बसों के अभाव के चलते यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग पर पड़ने वाली बावली, बरवाला, जिवाना, किशनपुर बिराल, रमाला, ककड़ीपुर, नाला, कांधला सहित 25 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को रोजाना आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनमें रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-- --
इस मार्ग पर बसों के संचालन के लिए सभी चालक-परिचालकों को हिदायत दी गई है। यदि इसके बाद भी कोई चालक संचालन में लापरवाही करता है तो औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।- ममता अग्रवाल एआरएम बड़ौत।

वर्जन