फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shop shutters in the market came down immediately after the killings; a road blockade was staged to demand an encounter killing of the perpetrators.

Baghpat News: हत्याएं होते ही बाजार में गिरे दुकानों के शटर, जाम लगाकर अपराधियों के एनकाउंटर की उठाई मांग

Wed, 10 Jun 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shop shutters in the market came down immediately after the killings; a road blockade was staged to demand an encounter killing of the perpetrators.
बड़ौत। बड़ौत में दिल्ली बस अड्डे पर टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने बाजार बंद कराने का एलान कर दिया, जिससे थोड़ी ही देर में दुकानों के शटर गिर गए। व्यापारियों ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी और उसके साथियों का एनकाउंटर करने की मांग उठाई। साथ ही एनकाउंटर के बाद ही दुकानें खोलने की बात कही। इस तरह बुधवार को भी बाजार बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के बाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहे व्यापारियों को पुलिस अफसरों ने समझाने का प्रयास किया। जहां उनकी पुलिस अफसरों के साथ नोकझोंक भी हुई। व्यापारी नेता योगेश जिंदल ने कहा कि हिस्ट्रीशीटर से जान का खतरा जताने के बाद भी व्यापारी को सुरक्षा नहीं दी गई। सुरक्षा नहीं मिलने की वजह से व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या कर दी गई। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए। एनकाउंटर होने तक बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मुदित जैन ने कहा कि दोहरे हत्याकांड के विरोध में बुधवार को भी बाजार बंद रखा जाएगा। जब तक व्यापारियों को पुख्ता सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक बाजार नहीं खुलेगा। इस तरह से खुलेआम व्यापारियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है और अपराधियों का कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-व्यापारी बोले, दोहरे हत्याकांड की साजिश में अन्य लोग भी शाामिल
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे व्यापारी अजय गर्ग, अंकुर जैन, सत्यपाल अग्रवाल, रवि गर्ग आदि ने कहा कि दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने में हिस्ट्रशीटर वरुण के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने हिस्ट्रशीटर, उसके साथियों और साजिश में शामिल आरोपियों का भी एनकाउंटर कराने की मांग की।

-हाईवे पर देर रात तक लगा रहा जाम, वाहन चालक रहे परेशान
बड़ौत बस अड्डे के पास व्यापारियों ने मंगलवार देर रात तक दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर रखा। इससे वाहन जाम में फंसे रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक जाम लगा होने के कारण पुलिस ने बागपत की तरफ से जाने वाले वाहनों को पूर्वी यमुना नहर की पटरी से निकाला तो शामली की तरफ से आने वाले वाहनों को छपरौली चुंगी से नहर की पटरी से होते हुए बागपत भेजा गया। इस तरह वाहन चालकों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed