फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shooter Dadi Prakashi Tomar has admitted to Delhi AIIMS hospital in critical condition

यूपी: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराया भर्ती, बेटी ने दी ये जानकारी

Mon, 25 Sep 2023 08:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Sep 2023 08:46 PM IST
सार

Baghpat News : शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उन्हें नोएडा के हॉस्पिटल से निकालकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Shooter Dadi Prakashi Tomar has admitted to Delhi AIIMS hospital in critical condition
शूटर दादी प्रकाशी तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बिनौली के जोहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उनको नोएडा हॉस्पिटल से निकालकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जोहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशी तोमर की 12 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था। दादी का कई दिनों तक मेट्रो अस्पताल में उपचार चला, लेकिन दादी के स्वास्थ में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि दादी की हालत में सुधार था, लेकिन सोमवार की शाम को दादी को पेट में परेशानी हुई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, परिजनों ने दादी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। दादी के पुत्र रामबीर सिंह व पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती करने में दिल्ली स्वास्थ मंत्रालय की मदद मिली है।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed