फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sho hear frank Base

थानेदार को सुनाई खरी-खोटी

Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sho hear frank Base
बालैनी एसओ से वार्ता करते पिलाना ब्लॉक के ग्राम प्रधान। - फोटो : amar ujala
बागपत के मुकारी गांव में एक परिवार से हुई मारपीट के मामले में बालैनी थाने पहुंचे ग्राम प्रधान संदीप शर्मा से थाना प्रभारी ने बदसलूकी कर दी। इस घटना की सूचना पर गुस्साए क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने थाने पर पहुंचकर एसएचओ को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उनके बीच जमकर नोकझोक हुई। 
विज्ञापन


मुकारी गांव में बच्चे के हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में सराद्दीन के परिवार के साथ शनिवार को पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में ग्राम प्रधान संदीप शर्मा बालैनी थाने गए थे। वहां प्रधान संदीप शर्मा और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी हो गई थी। प्रधान संदीप शर्मा ने एसएचओ पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के प्रधान रविवार को थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। थाना प्रभारी लोकेश शर्मा और उनके बीच काफी नोकझोक हुई। ग्राम प्रधानों ने कहा कि किसी भी प्रधान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी की शिकायत उच्चाधिकरियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कैप्टन हरि भगवान, मनोज यादव, तेजवीर सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप त्यागी, गुलशन मौजूद रहे।उधर, बालैनी थाना प्रभारी लोकेश शर्मा का कहना है कि थाने में हर किसी का सम्मान होता है, लेकिन कानून में हस्तक्षेप किसी को नहीं करने दिया जाएगा। 

28 पेटी शराब के साथ दो धरे 
बागपत। हरियाणा की ओर से आ रही कार को निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पीछा कर सरूरपुर में कार को पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आरोपी मेरठ के सरधना निवासी अंकित और परवेंद्र है। उनके कब्जे से 28 पेटी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है।

ससुरालियों पर धमकी का आरोप
बागपत। गाजियाबाद के सरना कुंटी गांव निवासी दीपिका ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि उसकी शादी बड़ागांव के एक युवक के साथ हुई थी। ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं हैं और आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। जुलाई 2015 से वह मायके में है। ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि ससुरालवाले उस पर केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर फोन पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


हिरासत में लिए युवक को छोड़ें
बागपत। पाली गांव के लोगों का कहना है कि काठा गांव में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले रखा है, जबकि उसने कोई चोरी नहीं की है। उन्होंने पुलिस से युवक को छोड़ने की मांग की है। इन लोगों में राजपाल, हरेंद्र, मुकेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed