{"_id":"68531a7a5e712e6c35006447","slug":"shivani-murder-case-father-said-he-belonged-to-another-caste-how-could-he-marry-hence-he-killed-2025-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवानी हत्याकांड: पिता बोला- दूसरी जाति का था, कैसे कर देते शादी, इसलिए मार डाला, जानें प्रेमी ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी हत्याकांड: पिता बोला- दूसरी जाति का था, कैसे कर देते शादी, इसलिए मार डाला, जानें प्रेमी ने क्या कहा
Thu, 19 Jun 2025 01:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:29 AM IST
सार
Baghpat News: शिवानी का उसके पड़ोसी अंकित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी की जिद पर अड़ी थी। वहीं शिवानी की हत्या के बाद अंकित को अपनी भी जान का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरी बेटी शिवानी जिससे शादी करना चाहती थी, वह दूसरी जाति का है और उसका घर भी हमारे पड़ोस में है। शिवानी को कई बार समझाया, मगर वह नहीं मान रही थी। पड़ोस में बेटी की शादी करते तो गांव-समाज में बदनामी हो जाती, इसलिए शिवानी को मार डाला। इस तरह पुलिस के सामने हत्यारोपी पिता संजीव उर्फ संजू ने शिवानी की हत्या का कारण बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
शिवानी की हत्या के बाद जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
लुहारी गांव में बेटी शिवानी की हत्या में शामिल पिता संजीव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके दो बेटे व चार बेटियां थीं, इनमें शिवानी पांचवें नंबर की थी। शिवानी पड़ोस के अंकित प्रजापति के साथ शादी करने की जिद कर रही थी, जबकि पड़ोस का मामला होने की वजह से परिवार वाले दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसको लेकर शिवानी का परिवार वालों के साथ कई बार झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ जाता था कि परिवार वाले शिवानी के साथ मारपीट करते थे। शिवानी लगातार अंकित से फोन पर बातचीत करती रहती थी। संजीव ने बताया कि मंगलवार रात भी शिवानी अपने प्रेमी अंकित के साथ शादी की जिद पर अड़ गई और कोर्ट मैरिज करने की बात कहने लगी।
इससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने शिवानी की पिटाई कर दी। इसके बाद शिवानी ने घर में हंगामा किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव जलाकर अस्थियां और राख यमुना में बहाने के बाद मृतका का भाई रवि और उसकी फुफेरी बहन फरार हो गए।
मां-बाप और फुफेरी बहन ने पकड़े हाथ-पैर, भाई ने दबा दिया गला
पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने मिलकर शिवानी की हत्या की। पिता संजीव, मां बबीता और फुफेरी बहन ने शिवानी के हाथ-पैर पकड़े और भाई रवि ने अपने हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद करीब एक घंटे तक चारों शव के पास बैठे रहे और बाद में मामला दबाने के लिए शव को यमुना किनारे लेकर चले गए।

गांव वाले कसते थे तंज, चुप हो जाता था संजीव का परिवार
आरोपी संजीव ने बताया कि मृतका शिवानी और अंकित के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बारे में करीब डेढ़ साल पहले गांव के काफी लोगों को पता चल गया था। शिवानी के परिवार वालों पर रास्ते में गांव के लोग तंज कसते रहते थे, लेकिन शिवानी के परिवार वाले चुप होकर वहां से निकल जाते थे।

अंकित बोला, मेरी हत्या हुई तो शिवानी के परिवार वाले होंगे जिम्मेदार
लुहारी गांव में शिवानी की हत्या के बाद उसके प्रेमी अंकित को अपनी हत्या होने का डर सताने लगा है। अंकित ने बुधवार शाम को अपना वीडियो जारी कर खतरा जताया। अंकित ने बताया कि शिवानी के परिवार वाले उसकी भी हत्या कर सकते हैं। अगर उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार शिवानी के परिवार वाले होंगे। अंकित ने बताया कि कई साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शिवानी को अपनी हत्या होने का खतरा सताने लगा था, इसके लिए शिवानी ने पहले बताया भी था।