फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shekhar murder accused arrested

25 हजार का इनामी शेखर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shekhar murder accused arrested
रमाला। पुलिस ने बासौली गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को बासौली नहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवेंद्र यादव ने बताया कि पिछले साल एक जून को बासौली गांव में पदम के बेटे शेखर की हत्या कर दी गई थी। जिसमें दो हमलावर रचित निवासी सूप व सचिन निवासी दोघट को वहां से भागते समय ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला था। शेखर के पिता पदम ने नौ लोगों को नामजद व 22 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र निवासी दोघट ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शेखर हत्याकांड में नामजद आठ आरोपी को जेल भेज दिया था। रचित व सचिन की मौत के मामले नामजद सात आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने शेखर हत्याकांड के आखिरी आरोपी नितिन उर्फ कल्लू पुत्र राजकुमार निवासी बासौली को पूर्वी यमुना नहर से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed