{"_id":"5824bb9a4f1c1b342fb3a086","slug":"she-pulled-the-car-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार में युवती को खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार में युवती को खींचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कार में खींचने का प्रयास।
- फोटो : File Photo
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित रक्षा अस्पताल के पास बाइक सवार बाप-बेटी पर पिस्टल से हमला करने और पिता के सामने बेटी को बदनियत से कार में खींचने का मामला सामने आया। पीड़ित ने कोतवाली में एक युवक को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया वह 9 नवंबर को अपने पिता के साथ कोर्ट में तारीख पर आई थी। तारीख करने के बाद वापस गाजियाबाद अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। शाम करीब तीन बजे जैसे ही बाइक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित रक्षा हॉस्पिटल के पास पहुंची, तभी पीछे से सेंट्रो कार में सवार होकर संजीव निवासी साहिबाबाद अपने तीन साथियों के साथ आया। उनके पिता की बाइक रुकवाकर गाली-गलौज कर धमकी देने लगा।
विरोध करने पर आरोपी संजीव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर और उसके पिता के सिर में पिस्टल के बट से वार कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। संजीव ने बदनियत से उसका हाथ पकड़कर गाड़ी में खींचा। शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भा गए। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजीव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ (धारा 323,504, 506, 354 आईपीसी) मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।