फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   sharp weapons fired when the broom came under the wheel of the buggy

Baghpat News: बुग्गी के पहिये के नीचे झाड़ू आने पर चले धारदार हथियार

Mon, 10 Apr 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
sharp weapons fired when the broom came under the wheel of the buggy
बागपत, दोघट। दाहा गांव में बुग्गी के पहिये के नीचे झाड़ू आने पर हुए विवाद में एक दुकानदार के परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दाहा गांव में रहने वाले नरेश पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में किराना की दुकान करता है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे उसका बेटा दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था। तभी गांव का ही शानू भैंसा बुग्गी दौड़ा कर वहां लाया। जिसकी चपेट में आने से उसका बेटा बच गया, जबकि उसकी झाड़ू बुग्गी के पहिये के नीचे आ गई। जिसको लेकर उसकी और शानू की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शानू अपने परिवार के सदस्यों को लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा और उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी सविता और बेटा समेत तीनों घायल हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। उधर, पुलिस ने घायलों का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर शानू, संजीव, प्रवीण, विशांत, गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed