फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shalini rahi avval

बीएड प्रथम वर्ष में लुहारी की शालिनी ने बाजी मारी

Tue, 22 Oct 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
shalini rahi avval
बीएड प्रथम वर्ष में लुहारी की शालिनी ने बाजी मारी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित परीक्षाफल में शालिनी पुत्री राममेहर सिंह निवासी लुहारी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन फॉर वुमन के निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि बीएड के प्रथम वर्ष में शालिनी पुत्री राममेहर सिंह निवासी लुहारी ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तृप्ति पुत्र हरीश कुमार ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रोनक पुत्री मुरारीलाल ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अन्य छात्र भी मेधावी छात्रों से प्रेरणा लें और अपने जीवन में अनुशासन एवं शालीनता बनाकर और अधिक मेहनत करें। संचालन डॉ. जावेद अली, डॉ ओमपाल धनखड़ ने संयुक्त रूप से किया। इसमें राहुल सिंह , श्वेता राठी , हरि प्रकाश पवार, तृप्ति वशिष्ठ , प्रियंका पवार , प्रियंका तोमर, हरीश सिंह, रामवीर सिंह, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed