फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Shakeel Removed as state secretary

शकील को प्रदेश सचिव पद से हटाया

Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shakeel Removed as state secretary
डॉ. शकील अहमद। - फोटो : amar ujala
बागपत के राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार और पूर्व विधायक साहब सिंह के साथ टेप वायरल होने का खामियाजा सपा नेता डॉ. शकील अहमद को भुगतना पड़ा। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने बताया  पार्टी ने शकील को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक साहब सिंह और शकील अहमद के बीच बातचीत की  टेप 14 जून को वायरल हो गई थी। हालांकि साहब सिंह ने कहा था टेप में उनकी आवाज नहीं है। डॉ. शकील अहमद ने मीडिया के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने इस मामले को लखनऊ जाकर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के समक्ष रखा था।

विज्ञापन

 

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन तक को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। 
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने बताया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. शकील अहमद को प्रदेश सचिव के पद से हटाया है।

 

उधर, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन ने कहा उन्होंने इस मामले के सभी पक्षों से हाईकमान को रिपोर्ट भेज दी थी। पद से हटाने के बाद डॉ. शकील ने कहा उन्हें इस तरह का कोई लेटर नहीं मिला है, लेकिन मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। वह एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में कार्य करते रहेंगे। पार्टी नेतृत्व का फैसला उन्हें मान्य है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


कब क्या हुआ
 14 जून: पूर्व विधायक साहब सिंह और डॉ शकील का ऑडियो वायरल
 15 जून: डॉ शकील अहमद ने गनर मांगा, साहब सिंह ने टेप फर्जी बताया
 16 जून: साहब सिंह के भतीजे ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक पोस्ट
 17 जून: साहब सिंह और शकील के समर्थनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए
 18 जून: जिलाध्यक्ष एसपी यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से मुलाकात की
 19 जून: सपा नेता डॉ शकील अहमद ने प्रेस वार्ता की
 20 जून: सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष फिदा हुसैन ने शकील से जानकारी ली।
 23 जून: डॉ शकील अहमद को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव पद से हटाया

क्या था मामला?
सपा ने बागपत से डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को प्रत्याशी बनाया तो डॉ शकील अहमद ने उनकी सभा कराई थी। शकील के अनुसार डॉ. कुलदीप उज्ज्वल की सभा के बाद करीब ढाई माह पहले साहब सिंह ने उसे फोन कर आपत्तिजनक बातें कही थी। डॉ. उज्ज्वल और डीपीआरओ का टेप वायरल होने के बाद एकाएक यह टेप वायरल हो गई। डॉ. उज्ज्वल को राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन पद से हटाया तो डॉ. शकील ने ही कलक्ट्रेट पहुंचकर डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डॉ. शकील सपा प्रत्याशी कुलदीप के करीबी बताए जा रहे हैं।

सपा में चल रही कार्रवाई की तलवार
टेप वायरल होने के बाद से सपा में फेरबदल शुरू हो गए हैं। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. रियासत अली को हटाया जा चुका है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड में नई ताजपोशी हो चुकी है। डॉ. शकील को प्रदेश सचिव पद से हटाया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो निकट भविष्य में उन्हें पार्टी से भी हटाया जा सकता है। हालांकि इस विषय में जिलाध्यक्ष ने अभी कुछ नहीं कहा। उनका कहना है कि हाईकमान की जानकारी में सारा मामला है।

क्या बोले शकील?
डॉ. शकील अहमद ने कहा हाईकमान को संभवत: कुछ गलत तथ्य बताए गए हैं। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। इस मामले में वह हाईकमान से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने कोई भी गलत कार्य नहीं किया है, केवल अपनी आवाज उठाई है। फैसला नेतृत्व को करना है। 


प्रदेश सचिव बनने पर खुशी मनाई
बागपत। शफीक सलमानी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अल्प संख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाने पर शहर के लोगों ने खुशी मनाई। शहिद, नफीस, इंतजार, मंगते, जाकिर खान, खालिद, जाहिद, मेहरबान, इकबाल, काइसम ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं पांडव पुलिया पर मुस्लिम समाज की बैठक हुई, जिसमें डॉ. शकील अहमद को प्रदेश सचिव पद से हटाने पर जश्न मनाया। इसमें हाजी साबू, मीदू, शाहिद, नईम, मुरसलीम, कासिम, भूरा खां मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed