{"_id":"57e830e54f1c1b5942573e5e","slug":"shahml-academy-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहमल एकेडमी ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहमल एकेडमी ने जीता मैच
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कॉलेज में गेंद पर शाट लगाता बल्लेबाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में रविवार को आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शाहमल क्रिकेट एकेडमी ने बड़ौत को हराकर प्रतियोगिता जीती।
इस प्रतियोगिता में बड़ौत क्लब ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसमेें बल्लेबाज विपिन आर्य 60, अक्षय 28, गौरव 27, अंकित 25 और हिमांशु ने 24 रन बनाए। इस में शाहमल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज औजस्वी भारद्वाज ने तीन, आदित्य पंवार ने 3, विशाल और रवि कुमार ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते शाहमल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 25 ओवर में मैच जीता। इसमें विशाल चौधरी 122, सौरभ चौहान 15 और आदित्य पंवार ने 40 रन का योगदान दिया। इसमें बड़ौत क्लब के गेंदबाज हिमांशु और मयंक आर्य ने दो-दो विकेट चटकाए। इसमें मनीष मलिक, दक्ष, रितिक तोमर, अर्पित तोमर का योगदान रहा।
इससे पहले एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कोच प्रतीक तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। खेलकूद में भाग लेने से युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा हर अभिभावक को अपने बच्चों को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलों में भी रोजगार के भरपूर अवसर हैं।