{"_id":"63e92fa8f84a21c4cd08d32e","slug":"sewer-clogged-with-dirt-in-puthad-peoples-problems-increased-baghpat-news-c-14-1-115300-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पूठड़ में गंदगी से अटा नाला, बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पूठड़ में गंदगी से अटा नाला, बढ़ी लोगों की परेशानी
Sun, 12 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूठड गांव में गंदगी से अटा नाला दिखाते ग्रामीण
अमीनगर सराय। पूठड़ गांव में नाला गंदगी से अटा हुआ है। जिसका दूषित पानी रास्ते में फैल जाता है। सफाई नहीं कराई जाने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीने से नाले की सफाई नहीं कराई गई। जो गंदगी से अटा हुआ है। कई बार नाले की सफाई की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सफाई नहीं कराई गई। जिससे ग्रामीणों में रोष का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत के बजट से नाले की सफाई कराने के नाम पर बजट भी खर्च है,लेकिन सफाई नजर नहीं आ रही।
रविंद्र का कहना है कि नाले की सफाई के लिए ब्लाक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। जिसके लिए आरटीआई में सूचना भी मांगी गई, लेकिन उन्हें गलत जानकारी देकर फाइल बंद कर दी गई। शकुंलता देवी ने बताया कि नाले का दूषित पानी रास्ते में फैलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गंदे पानी में गिरकर घायल हो जाते है।
विज्ञापन
कोट..
- सफाई कर्मियों को भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जल्द ही तालाब की खोदाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - कृष्णपाल, प्रधान।