फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   several inujred in an accident in baghpat

बागपत: बारातियों से भरी बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दस घायल

Wed, 16 Oct 2019 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Oct 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
several inujred in an accident in baghpat
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
बागपत में बुधवार का ढिकौली-रटौल मार्ग पर पांची गांव के पास ओवर टेक करते समय बारातियों से भरी बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई।  हादसे में चालक समेत दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इससे रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


ढिकौली निवासी रतन पुत्र राजेंद्र के पांची-रटौल मार्ग पर खेत हैं। उसने खेत में धान की फसल बो रखी है। दोपहर एक बजे के लगभग वह खेत से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस घर आ रहा था। ट्राली में 10-12 महिलाएं बैठी हुई थी। धान की फसल को काटकर वापस आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब ट्रैक्टर ट्राली पांची-रटौल मार्ग पर गैस प्लांट से आगे पहुंची तो रटौल की तरफ से आ रही बारातियों से भरी बस ने ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक रतन, खुर्शीदा, इलियास, नसीमा, ताहिर, रुकसाना, अमरेश, सोनम, ममता, फूल मिजरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

आसपास  खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर और राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रतन, खुर्शीदा और नसीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है। 

दुर्घटना के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। बस में सवार बारातियों को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। अभी तक घायल पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। 
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। बस का चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। दिल्ली से बारात लेकर बस पांची गांव में आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed