फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven year old girl dies while playing in school

Baghpat: स्कूल में मध्यावकाश के दाैरान खेलते हुए सात साल की बच्ची की मौत, अचानक गिरी और फिर नहीं उठी

Fri, 13 Dec 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2024 12:46 AM IST
सार

बागपत के सरूरपुर कलां निवासी गुलवीर की धेवती अपेक्षा (7) गांव के ही योगीनाथ विद्यापीठ में कक्षा एक में पढ़ती थी। यहां मध्यावकाश में वह दूसरे बच्चों के साथ खेलते खेलते गिर गई।

विज्ञापन
Seven year old girl dies while playing in school
बच्ची अपेक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद सरूरपुर कलां गांव के योगीनाथ विद्यापीठ में खेलते हुए सात साल की बच्ची अचानक गिर गई। स्कूल का स्टाफ और परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और उसके बाद ही मौत कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


सरूरपुर कलां निवासी गुलवीर ने बताया कि उसकी धेवती अपेक्षा (7) गांव के ही योगीनाथ विद्यापीठ में कक्षा एक में पढ़ती थी। वह गुरुवार को स्कूल गई। दोपहर में मध्यावकाश होने पर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन


खेलते समय अपेक्षा अचानक गिर गई तो स्कूल स्टाफ ने फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद अपेक्षा को लेकर बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां बच्ची को हार्ट अटैक होने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुश्ताक अपहरण केस में नया खुलासा: किडनैपिंग के बाद आरोपियों ने वैष्णोदेवी के दर्शन किए, इस काम में खर्च की रकम

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अपेक्षा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपेक्षा के पिता संदीप बिजरौल गांव के रहने वाले हैं जो यूपी पुलिस में बिजनौर में तैनात हैं।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के कारण जानने के लिए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बफबारी का असर, मैदानी इलाकों में आज से बढ़ेगी ठंड, रात में बढ़ेगी ठिठुरन, और गिरेगा पारा

माता-पिता के बीच चल रहा विवाद
अपेक्षा के पिता संदीप यूपी पुलिस में बिजनौर में तैनात हैं। अक्षिता के नाना गुलवीर के अनुसार अक्षिता की मां और पिता में पिछले दो साल से विवाद चल रहा है, इसके चलते अपेक्षा को लेकर उसकी मां अपने मायके में सरूरपुर कलां में ही रहती है।

सात साल की बच्ची को हार्टअटैक होना एक लाख मामलों में एक हो सकता है। हार्टअटैक के मामले बीस वर्ष से अधिक उम्र वालों में होते हैं। इसका कारण यह है कि बुजुर्ग व बीस साल से अधिक की उम्र वालों की दिल की धमनियों में खून का थक्का जम जाता है। इससे खून की आपूर्ति दिल में रुक जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर मौत हो जाती है। बच्चों में थक्का बनने की संभावना नहीं होती है। जन्म से बच्चे में कोई बीमारी हो, जिसका पता नहीं चला हो। जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाए। इस कारण कम उम्र में दिल की समस्या से मौत हो सकती है। -डाॅ. मयंक गोयल, कार्डियोलोजिस्ट
 
स्कूल में मध्यावकाश होने पर बच्चे मैदान में खेल रही थी, तभी अपेक्षा बेहोश होकर गिर गई। उसके अभिभावकों को इसकी सूचना देकर बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। -अशोक कुमार, प्रबंधक योगीनाथ विद्यापीठ, सरूरपुरकलां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed