फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Effect of snowfall on mountains, cold will increase in plains from today, chill will increase at night

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर: मैदानी इलाकों में आज से बढ़ेगी ठंड, रात में बढ़ेगी ठिठुरन, और गिरेगा पारा

Fri, 13 Dec 2024 10:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Dec 2024 10:26 AM IST
सार

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से रात में पारा गिरेगा। माैसम विशेषज्ञ आज से सर्दी का सितम और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन
Effect of snowfall on mountains, cold will increase in plains from today, chill will increase at night
चमोली में जमीं ताजी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व उत्तर-पश्चिम हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। रात में ठिठुरन बढ़ रही है और दिन में धूप ठंड से राहत दे रही है। शुक्रवार से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है, जिससे रात का तापमान और गिरेगा। दिन में तापमान अभी स्थिर बना रहेगा।

विज्ञापन


दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। तीन दिन पहले पहाड़ों पर बर्फबारी व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चली उत्तर पश्चिम हवा ने मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा दिया। शुक्रवार से एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से रात में पारा गिरेगा और पाला पड़ने की संभावना भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मौलाना कलीम समेत 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, अमित को अब्दुल्ला बनाने के मामले में दोबारा भेजे गए समन

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को दिन का तापमान स्थिर बना रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा चार किमी. प्रतिघंटा व शाम के समय में आठ किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 15 दिसंबर तक हवा का असर बना रहेगा। बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व बाद में हवा के चलने से ठंड बढ़ी है। शहर के एक्यूआई स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को शहर का एक्यूआई स्तर 177 दर्ज किया गया। गंगानगर में 214, जयभीमनगर में 170, पल्लवपुरम में 140, दिल्ली रोड 180, बेगमपुल पर 178 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed