फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven women beat Corona

सात महिलाओं ने दी कोरोना को मात

Wed, 15 Jul 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seven women beat Corona
खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज महिलाओं में से एक एएनएम, एक आंगनबाड़ी सहित सात महिला मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा नगर एवं क्षेत्र के तीन गांवों में पहुंचकर 350 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन

नगर में स्थित कोविड अस्पताल में फिलहाल 30 से अधिक कोरोना मरीज महिलाएं भर्ती हैं। इनमें से एक वरिष्ठ एएनएम, एक आंगनबाड़ी सहित सात महिला मरीज स्वस्थ हो गई है। उन्होंने मंगलवार को कोराना को मात दे दी। इनकी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि एएनएम और आंगनबाड़ी के अलावा इनमें एक महिला बागपत निवासी, दो महिलाएं बड़ौत, एक महिला निरपुड़ा और एक महिला गांव फखरपुर निवासी है। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मंगलवार को इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव गोठरा, घिटोरा, अहमदनगर और खेकड़ा नगर की वाल्मीकि बस्ती में 350 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed