{"_id":"5f0f4b418ebc3e639103fd0d","slug":"seven-positives-including-chain-robbery-accused-and-two-health-workers-baghpat-news-mrt491329382","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट का आरोपी और दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत सात पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन लूट का आरोपी और दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत सात पॉजिटिव
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने लगा है। सिसाना गांव निवासी दो वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा खेकड़ा में चेन लूट का आरोपी भी संक्रमित मिला है। संक्रमण के कुल सात नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे और सैनिटाइज अभियान चलाया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंटर ठाकुरद्वार पर ड्यूटी करने वाले सिसाना गांव के दो वार्ड ब्वाय संक्रमित मिले हैं। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में सर्वे और सैनिटाइज अभियान चलाया गया।
सीएचसी खेकड़ा के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि अस्थाई जेल का बंदी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। बागपत कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व चेन और बाइक लूट के एक आरोपी को पकड़ा था। पुलिस ने चालान करने से पूर्व उसकी कोरोना जांच कराई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव बंदी को न्यायिक हिरासत मे टटीरी स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि आरोपी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
मवी कलां गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। गांव में सैनिटाइज अभियान चलाया गया। बुधवार को कुल सात संक्रमण के केस मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 483 पहुंच गई है।