फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven people of a particular community arrested for fasting iftar at Lakshgriha

Baghpat News: लाक्षागृह पर रोजा इफ्तार करने पर समुदाय विशेष के सात लोग गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Seven people of a particular community arrested for fasting iftar at Lakshgriha
बिनौली। दुल्हैंडी के पर्व पर समुदाय विशेष के सात युवकों ने बरनावा में महाभारतकालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह के टीले पर पहुंचकर रोजा इफ्तार किया। इससे आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरनावा में कृष्णा व हिंडन नदी के संगम पर स्थित महाभारतकालीन ऐतिहासिक टीले लाक्षागृह को शेख बदरुउद्दीन की दरगाह व कब्रिस्तान बताने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को कोर्ट ने 5 फरवरी को खारिज कर दिया था और हिंदू पक्ष को मालिकाना हक दे दिया। इसके बाद लाक्षागृह के मुख्य द्वार से लेकर टीले पर, ऐतिहासिक गुफा, संस्कृत विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देकर अपील डाली है। मामले को लेकर अपर कोर्ट में हिंदू पक्ष ने कैविएट डाल रखी है।
विज्ञापन

मंगलवार को दुल्हैंडी पर्व पर शाम को सिर पर टोपी लगाए मुस्लिम समाज के सात युवक तीन बाइकों पर सवार होकर लाक्षागृह पहुंचे और यज्ञशाला पर रोजा इफ्तारी करने लगे। लाक्षागृह मुकदमे के पैरोकार विजयपाल, आशीष शर्मा, मूलचंद ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उक्त स्थान को अपना धार्मिक स्थान बताया और बहस करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू समाज के लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि राशिद पुत्र सम्मन, साकिर, शाहिल पुत्रगण नफीश, शारुख, महताब पुत्रगण इकबाल निवासी जौहड़ी, फरीद पुत्र सलीम निवासी टीकरी, नदीम पुत्र इंतजार निवासी कांधला के विरुद्ध 153 ए, 295 ए, 34 की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन सभी के सात मोबाइल व तीन बाइक भी कब्जे में ली गई है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बेरिकेडिंग कर टीले की सुरक्षा बढ़ाई
बिनौली। महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले पर लगे सुरक्षाकर्मियों को हटा दिए जाने पर दुल्हैंडी पर समुदाय विशेष के लोगों वहां रोजा इफ्तार कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लाक्षागृह टीले की सुरक्षा को लेकर वहां पुलिस फोर्स तैनात कर बेरिकेडिंग कर दी गई है। संवाद



मामले की सुनवाई 29 को

बिनौली। 5 फरवरी को कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर हिंदुओं के पक्ष में फैसला सुनाकर ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले का मालिकाना हक उन्हें दिया। इस मामले में हिंदू पक्ष की ओर कैविएट डालने के बाद मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपर कोर्ट में अपील दायर की। इसकी सुनवाई अब 29 मार्च को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed