फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seven months passed, no board meeting was held

सात महीने बीते, नहीं हुई बोर्ड बैठक हुई

Sat, 29 Oct 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Seven months passed, no board meeting was held
बागपत। जिला पंचायत की सात महीने से कोई बोर्ड बैठक नहीं हुई है। जिससे जिले में विकास कार्यों का खाका तैयार नहीं हो रहा है और न विकास कार्यों कराने पर मुहर लग रही है। यह हालात उस समय है जब जिला पंचायत के खाते में विकास कार्य कराने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बजट पड़ा हुआ है। वहीं बोर्ड बैठक नहीं होने से जिला पंचायत सदस्यों ने रोष जताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की आखिरी बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और उसके बाद से बोर्ड बैठक नहीं बुलाई गई है। जिससे जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों में विकास कार्यों की मंजूरी नहीं हो रहे है। क्योंकि बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगती है। जबकि जिला पंचायत के खाते में करीब पांच करोड़ रुपये का बजट आया हुआ है।
विज्ञापन

यह रुपया बोर्ड बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ही खर्च किया जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने रोष जताना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्यों का आरोप है कि जब इतने दिनों तक बोर्ड बैठक न होने से विकास कार्य मंजूर नहीं होंगे तो विकास कैसे कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला पंचायत बोर्ड बैठक सात महीने से नहीं हुई है। जिससे यह पता नहीं चलता है कि कितना बजट आया है और किस जगह पर क्या कार्य कराया जा रहा है। इस कारण ही नए विकास कार्यों पर मुहर नहीं लग रही है और जिन जगहों पर कार्य कराने है, उनमें देरी हो रही है। - प्रवेंद्र, जिला पंचायत सदस्य
--
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक नहीं होने से सदस्यों में नाराजगी है। पहली बैठकों में मंजूर किए विकास कार्यों पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है और नए भी मंजूर नहीं हो रहे हैं। ऐसे में बिना बैठक के किसी के सामने यह समस्या नहीं उठा सकते हैं। बोर्ड बैठक जल्द से जल्द बुलाकर विकास कार्यों को लेकर चल रही समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए। - मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक नहीं हुए काफी समय हो गया है। इसको लेकर अध्यक्ष से बातचीत हुई है और इसकी फाइल तैयार करके बोर्ड बैठक जल्द बुलाई जाएगी। इसके लिए अध्यक्ष से बात की गई है और बैठक जल्द करके विकास कार्य पास कराए जाएंगे। - चंद्रवीर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed