{"_id":"634c57a037fb882e48595622","slug":"seven-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-factory-baghpat-news-mrt6097736138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। फैक्टरी में नौकरी लगवाने के नाम पर कंडेरा गांव के एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने एक जनप्रतिनिधि सहित तीन के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कंडेरा गांव के रहने वाले महेश पुत्र महावीर ने बताया कि वर्ष 2018 में गांव के एक जनप्रतिनिधि ने अपने नकल माफिया से संबंध बताकर उसके बेटे की नौकरी ओर्डिनेंस या फिर एफसीआई में लगवाने का झांसा दिया। जिसके लिए उसने वर्ष 2018 में ही अपनी जमीन बेचकर सात लाख रुपये दिए थे।
आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि उसे चार साल तक नौकरी लगवाने का झांसा देकर बहकाता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लगी। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर उसे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर में लगाए आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।