{"_id":"62bded397d882701e552bf52","slug":"seven-kanungo-became-naib-tehsildar-many-transferred-including-arto-baghpat-news-mrt595108642","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कानूनगो बने नायब तहसीलदार, एआरटीओ समेत कई का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कानूनगो बने नायब तहसीलदार, एआरटीओ समेत कई का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शासन ने एआरटीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला दूसरे जनपदों में किया है, जबकि बागपत तहसील में तैनात सात कानूनगो की पदोन्नति होने पर नायब तहसीलदार बनाए गए हैं। उनका भी तबादला दूसरे जिलों में किया गया है।
एआरटीओ सुभाष राजपूत का तबादला शासन ने फर्रूखाबाद कर दिया, जबकि अमरोहा के एआरटीओ एआर राजपूत को बागपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आबकारी विभाग की निरीक्षक सविता रानी का तबादला इग्लास अलीगढ़ कर दिया गया।
उधर बागपत तहसील में तैनात कानूनगो रोहित कुमार व हरेंद्रपाल सिंह को नायब तहसीलदार बनाकर मुजफ्फरनगर, कानूनगो भूपेंद्र सिंह को नायब तहसीलदार सहारनपुर, कानूनगो काजोल व अजेंद्र तोमर को नायब तहसीलदार अलीगढ़, लोकेश यादव को नायब तहसीलदार मुरादाबाद व राजकुमार को नायब तहसीलदार बिजनौर बनाया गया है। बागपत ब्लॉक के बीडीओ लोकचंद का तबादला सहारनपुर और एडीओ आईएसडी योगेंद्र पुंडीर का तबादला सहारनपुर किया गया है।