फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Server down then catastrophe

सर्वर डाउन तो कहीं मची आपाधापी

Wed, 01 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Server down then catastrophe
राशन के लिए भिड़ गई महिलाएं: बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में राशन लेने के दौरान आपस में भिड़ती महिल? - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिलेभर में बुधवार को राशन वितरण का कार्य किया गया। राशन की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर राशन का वितरण किया गया। कई जगह सर्वर डाउन होने से परेशानी हुई तो कुछ स्थानों पर आपाधापी की स्थिति रही।
विज्ञापन

बागपत शहर के मुगलपुरा में राशन लेने को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ गई। पुराना कसबा चौकी इंचार्ज बलराम यादव ने पहुंचकर मामला संभाला। पूठड़ गांव में एसडीएम रामनयन सिंह ने पुलिस की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराया। अग्रवाल मंडी टटीरी में राशन डीलर विजय सिंह ने बताया कि मशीन के सर्वर डाउन होने से मशीन काम नहीं कर रही थी। पर्यवेक्षक सुशील शर्मा की देखरेख में राशन वितरण हुआ। निरपुड़ा गांव में प्रधान मुनेश देवी ने कोटे की दुकान की जिम्मेदारी संभाली तथा लोगों के बीच उचित दूरी निर्धारित कर सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर राशन का वितरण कराया। सिरसली, कंडेरा, रमाला समेत अन्य गांव में राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन

बड़ौत के विजयनगर और अन्य अन्य मोहल्लों की महिलाएं राशन के लिए डीलरों के पास पहुंची। उनके पास अंत्योदय कार्ड नहीं था। डीलरों ने उन्हें राशन नहीं दिया। काफी समय तक वे तहसील में डेरा डाले रही। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने राशन दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। महिलाओं में मुनेश, रामबीरी, ज्योति, राजो शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को मिलेगा नि:शुल्क राशन
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने बताया कि जिले में 22062 लोगों को नि:शुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। इनमें 7683 अंत्योदय कार्ड धारक, 6740 श्रमिक व 7645 मनरेगा जॉब कार्ड धारक शामिल है। इन कार्ड धारकों को तीन माह तक एक-एक किलो दाल का भी वितरण किया जाएगा।

प्रधान ने खुद दिया राशन
बागपत। जिवाना गांव में राशन लेने वालों की भीड़ लग गई। राशन नहीं मिलने पर कार्ड धारकों ने हंगामा किया। राशन डीलर का कहना था कि उसके पास 16 परिवार की ही लिस्ट है, जिन्हें राशन दे दिया गया है। ग्राम प्रधान कांती देवी के बेटे राजीव तोमर ने शेष बचे लोगों को अपनी ओर से दस-दस किलोग्राम अनाज वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed