फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Seized the bail of 20 candidates, most of them remained behind NOTA

20 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, नोटा से अधिकतर पीछे रहे

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seized the bail of 20 candidates, most of them remained behind NOTA
- बागपत व छपरौली सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई
विज्ञापन

- नोटा को बागपत में पांच प्रत्याशियों से ज्यादा वोट तो छपरौली में छह प्रत्याशी पीछे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव में सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए खूब जोर लगा रहे थे, लेकिन 20 प्रत्याशी अपनी जमानत तक जब्त होने से नहीं बचा सके। वहीं नोटा से भी काफी प्रत्याशी पीछे रहे। लोगों ने किसी नेता को वोट देने से ज्यादा बेहतर नोटा को चुनना समझा।

बागपत विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे, जिनमें भाजपा के योगेश धामा की जीत के अलावा रालोद, बसपा के प्रत्याशी ही अपनी जमानत जब्त होने से बचाने में कामयाब रहे। इस सीट पर नोटा को 574 वोट मिले और पांच प्रत्याशी उससे भी पीछे रहे। बड़ौत सीट पर जहां भाजपा के केपी मलिक ने जीत दर्ज की, वहीं रालोद व बसपा के प्रत्याशी ही जमानत बचा सके। इस सीट पर तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर नोटा को 579 वोट मिले और एक प्रत्याशी इससे भी पीछे रहा। छपरौली सीट पर रालोद के अजय कुमार ने जीत दर्ज की तो 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर नोटा को 886 वोट मिले और छह प्रत्याशी उससे भी पीछे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed